चेनाब रेल ब्रिज: दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल

दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल: एफिल टॉवर से भी ऊँचा, भूकंप और 260 किमी/घंटा की हवा को झेलने में सक्षम – भारत का अद्भुत इंजीनियरिंग चमत्कार

जम्मू-कश्मीर: दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल भारत में स्थित है, न कि अमेरिका, चीन या रूस में। यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व पुल जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बना है। इसका नाम है चेनाब रेल ब्रिज, जो समुद्र तल से 359 मीटर की ऊँचाई पर चेनाब नदी के ऊपर बनाया गया है।

एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊँचा
यह पुल एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊँचा है और इसे भूकंप तथा 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं को झेलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) परियोजना का हिस्सा है।

लंबी उम्र और मजबूत निर्माण
इस पुल को 120 वर्षों तक सुरक्षित रहने के हिसाब से बनाया गया है। इसकी कुल लंबाई 1,315 मीटर है और इसके आर्च (गोलाकार ढांचे) का वजन 10,619 मीट्रिक टन है। इसके निर्माण में लगभग ₹1,486 करोड़ की लागत आई है।

बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य
इस परियोजना में 28,660 मीट्रिक टन इस्पात, 10 लाख क्यूबिक मीटर खुदाई और 66,000 क्यूबिक मीटर कंक्रीट का उपयोग किया गया है।

हर मौसम में टिकाऊ
इस ब्रिज के निर्माण में विशेष प्रकार के स्ट्रक्चरल स्टील का इस्तेमाल किया गया है, जो -10 डिग्री से +40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को सहन कर सकता है। इससे यह पुल साल भर के मौसमी बदलावों में भी मजबूत और सुरक्षित बना रहता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.