गंगा दशहरा पर मिर्जापुर के गंगा घाटों पर प्रशासन मुस्तैद, शांति व्यवस्था चाक-चौबंद

जिलाधिकारी और एसएसपी के निर्देश पर व्यापक प्रबंध

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मिर्जापुर : गंगा दशहरा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी मिर्जापुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

कछवां क्षेत्र के केवटवीर घाट पर प्रशासन तैनात
एसडीएम सदर गुलाब चंद्र एवं सीओ सदर अमर बहादुर ने कछवां थाना क्षेत्र के केवटवीर गंगा घाट पर स्वयं मौजूद रहकर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस बल सक्रिय है।

शहर के गंगा घाटों पर निरीक्षण में जुटे अधिकारी
सिटी मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय एवं सीओ सिटी विवेक जावला ने नगर क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया और भ्रमणशील रहकर व्यवस्था की निगरानी की। घाटों पर शांति एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।

पुलिस बल घाटों पर तैनात, शांति व्यवस्था सुनिश्चित
गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर थाना अध्यक्ष कोतवाली कटरा, कोतवाली शहर, कछवां, विंध्याचल और पड़री अपने-अपने पुलिस बल के साथ गंगा घाटों पर तैनात हैं। सभी घाटों पर शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया गया है।

प्रशासन की अपील: सहयोग करें और व्यवस्था का पालन करें
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें और सहयोग बनाकर गंगा दशहरा पर्व को शांति एवं श्रद्धा के साथ मनाएं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.