अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भाग लेने जिनेवा रवाना हुए बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और सचिव दीपक आनंद

ILO के 113वें वार्षिक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बिहार के मंत्री

पटना। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और विभाग के सचिव दीपक आनंद अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा आयोजित 113वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा रवाना हो गए। यह सम्मेलन 2 जून से 13 जून 2025 तक आयोजित हो रहा है।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए बिहार के मंत्री
भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा मंत्री संतोष कुमार सिंह को अतिथि मंत्री के रूप में भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है। परंपरा के अनुसार उनके साथ श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद भी 4 से 6 जून 2025 के बीच जिनेवा में आयोजित विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे।

बिहार की नीतियां और अनुभव होंगे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर साझा
सम्मेलन में भागीदारी के दौरान मंत्री संतोष कुमार सिंह बिहार राज्य की श्रम नीतियों, योजनाओं और श्रमिक कल्याण से जुड़ी प्राथमिकताओं को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर साझा करेंगे। इसके साथ ही वे अन्य देशों में श्रमिकों के लिए चल रहे कार्यों और नीतियों से भी अवगत होंगे, जिससे राज्य में नई संभावनाओं के लिए दिशा मिल सकती है।

ILO में भारत की प्रमुख भूमिका
गौरतलब है कि भारत, ILO का चार-सदस्यीय प्रमुख सदस्य है और इस वार्षिक सम्मेलन में उच्च स्तरीय त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से भाग लेता है। इस सहभागिता से भारत को वैश्विक श्रम नीतियों के निर्माण में प्रभावी योगदान देने का अवसर प्राप्त होता है।

श्रमिक कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
बिहार सरकार की ओर से इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भागीदारी को राज्य के श्रमिकों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे राज्य की योजनाओं को वैश्विक मान्यता मिलने की संभावना भी बढ़ती है, जिससे आने वाले समय में श्रम संसाधन के क्षेत्र में और बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.