“योग जीवन जीने का एक तरीका है, जो पूरी दुनिया में भारत की देन है : पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता  

योग हमारी प्राचीन पद्धति,जो हमारे पूर्वजों की देन है । 

ऐलनाबाद ,सिरसा 1 जून ( एम पी भार्गव )आगामी 21 जून 2025 को मनाएं जाने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के उपलक्ष में आज बरनाला रोड़ स्थित पुलिस लाइन सिरसा में योग दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता सहित करीब 700 पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लेकर योग दिवस की शोभा बढाई । हरियाणा योग आयोग के दिशा निर्देशानुसार,सिरसा आयुष विभाग के अधिकारी डॉ.सुरेंद्र नागर जिला योग कोर्डिनेटर एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न प्रकार की योगिक क्रियाएं करवाई गई । योग क्रियाएं करने उपरांत पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता ने कहा कि योग हमारी प्राचीन पद्धति है, जो हमारे पूर्वजों की देन है । यह न केवल मनुष्य के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है । योग करने से मनुष्य शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण रूप से स्वस्थ रहता है । उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह योग करने से व्यक्ति में एक नई ऊर्जा का संचार होता है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार द्वारा 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के उपलक्ष में पूरे हरियाणा में योग दिवस मनाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है, इसी कड़ी के तहत आज सिरसा पुलिस विभाग को चयनित किया गया है । पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि योग जीवन जीने का एक तरीका है,जो पूरी दुनिया में भारत की देन है । भारत एक ऐसा देश है जिसने पूरे विश्व को योग करना सिखाया है,इसीलिए भारत देश को विश्व गुरु के नाम से भी जाना जाता है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में योग अभ्यास में निपुण मास्टर ट्रेनर लगाए जाएंगे और योग अभ्यास को पुलिसकर्मियों की दिनचर्या में शामिल किया जाएगा । इससे पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पालन करने में मदद मिलेगी और वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे तथा अपनी ड्यूटी व कर्तव्य पालन का बेहतर निर्वहन कर सकें । पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता ने सभी पुलिसकर्मियों से कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए योग विशेष रुप से महत्वपूर्ण है,क्योकि इससे उन्हें तनाव और थकान से मुक्त मिलती,इसलिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित योग अभ्यास कर अपने आप को स्वस्थ रखें ।इस अवसर पर योगाचार्य ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है । योगा अभ्यास करवाते हुए शांति पाठ के साथ योग शिविर का समापन किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.