रामपुर: 21 वर्ष से लापता चल रहे हिस्ट्रीशीटर नाजिम को शहजादनगर पुलिस ने किया बरामद

रामपुर। सन 2005 से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर नाजिम पुत्र शाहिद निवासी ककरौआ, थाना शहजादनगर को आखिरकार शहजादनगर पुलिस ने 28 मई 2025 को गिरफ्तार कर लिया। नाजिम के खिलाफ चोरी, लूट और डकैती जैसे कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे हिस्ट्रीशीटर चेकिंग व सत्यापन अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मिलक के नेतृत्व में थानाध्यक्ष शहजादनगर श्री हरेन्द्र यादव व उनकी टीम ने नाजिम को मोहल्ला पीला तालाब (पुराना सरकारी स्कूल), थाना गंज क्षेत्र से बरामद किया।

बरामदगी के दौरान टीम में शामिल रहे:

श्री हरेन्द्र यादव (थानाध्यक्ष शहजादनगर)

उप निरीक्षक मोहन सिंह

मुख्य आरक्षी जोगेंद्र सिंह

वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर ने इसी दिन थाना सैफनी में आदेश कक्ष की बैठक ली, जिसमें विवेचनाधीन मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरांत थाना सैफनी क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त भी की गई, जिसमें क्षेत्राधिकारी शाहबाद भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.