शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, पीडि़ता ने एसएसपी को कार्रवाई के लिए दिया प्रार्थना पत्र

सिकंदराबाद – सिकंदराबाद नगर के मोहल्ला निवासी विधवा ने नगर निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ पीडि़ता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। पीडि़ता ने बताया कि उसके पति नौकरी करते थे। बीमारी के चलते उसके पति की मौत हो गई थी। इसी दौरान उसकी नगर निवासी एक युवक से जान पहचान हुई। जिसके बाद उसने उसके घर आना जाना शुरू कर दिया। शादी का झांसा देकर वह एक वर्ष से उसका शरीरिक शोषण करता रहा| शादी के लिए कहने पर वह बहाना बनाकर टाल देता है। आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी व उसके सहयोगी उसपर फैसले के लिए दबाव बना रहे है। फैसला नहीं करने पर बच्चों समेत जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.