भारतीय नारी शक्ति एसोसिएशन ने सिरसा जिला टीम की की घोषणा, सुमन रानी बनीं जिलाध्यक्ष

सिरसा, ऐलनाबाद और डबवाली क्षेत्र से महिला पदाधिकारियों अनिता व संतोष महासचिव नियुक्त

  • रिपोर्ट: एमपी भार्गव

ऐलनाबाद: गांव पन्नीवाला मोटा की सुमन रानी को भारतीय नारी शक्ति एसोसिएशन का सिरसा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी प्रदेशाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

अन्य पदाधिकारियों की भी हुई नियुक्ति
संगठन ने अनिता सैनी (सिरसा) और संतोष देवी (रानियां) को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
हरविंदर कौर और सिलोचना वर्मा (ऐलनाबाद) को जिला उपाध्यक्ष, जबकि वीना सेठी (डबवाली), नसीबो बाई और कश्मीरो बाई (रानियां) को जिला सचिव बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त ऐना देवी कोषाध्यक्ष और स्मृति सोशल मीडिया प्रमुख की भूमिका निभाएंगी।

संगठन के उद्देश्य: नशा मुक्ति से लेकर महिला सशक्तिकरण तक
निताशा सिहाग ने बताया कि यह एक गैर-राजनीतिक संगठन है जिसका गठन समाज भलाई के कार्यों के लिए किया गया है।
“नशे को छोड़ो, रिश्ते जोड़ो”, “हर गांव शहर पेड़ की छांव”, और “चूल्हे से चौपाल तक” जैसी मुहिमों के माध्यम से संगठन महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर काम कर रहा है।

भविष्य में जिला और प्रदेश टीम का होगा विस्तार
सिहाग ने आगे बताया कि आने वाले समय में जिला व प्रदेश स्तर पर संगठन का और विस्तार किया जाएगा, ताकि समाज में और अधिक सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

संगठन का उद्देश्य बच्चों व महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति सजगता, स्वच्छता जागरूकता, और सामाजिक सुधार को लेकर आमजन को जागरूक करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.