हार्ट अटैक से बचाव: इन 5 कुकिंग ऑयल्स से करें तौबा, नहीं तो बढ़ सकता है कार्डिएक अरेस्ट का खतरा

इन 5 तेलों का सेवन बढ़ा सकता है हार्ट अटैक का रिस्क

नई दिल्ली: किचन में इस्तेमाल होने वाला कुकिंग ऑयल हमारी रोज़मर्रा की ज़रूरत है। आजकल हेल्थ एक्सपर्ट्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स कई तरह के ऑर्गेनिक कुकिंग ऑयल्स को सेहतमंद बताते हैं, लेकिन वैज्ञानिक शोध इसके विपरीत संकेत देते हैं। कई तेलों में ट्रांस फैट्स होते हैं जो शरीर में LDL (बुरा कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाते हैं और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देते हैं।

1. पाम ऑयल (Palm Oil)
पाम ऑयल अफ्रीकी पाम ट्री के फल से निकाला जाता है और इसमें लगभग 50% सैचुरेटेड फैट होता है जो LDL कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
अध्ययनों के अनुसार, गर्म करने पर यह तेल शरीर में सूजन (inflammation) बढ़ाता है और ऑक्सीडाइज़्ड यौगिक उत्पन्न करता है, जो रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

2. नारियल तेल (Coconut Oil)
नारियल तेल, नारियल के दूध से बनाया जाता है और इसमें 82-90% सैचुरेटेड फैट पाया जाता है।
अत्यधिक सेवन से हार्ट स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। WHO की सिफारिश है कि इस तरह के फैट का दैनिक सेवन 10% से कम होना चाहिए।

3. कॉर्न ऑयल (Corn Oil)
कॉर्न ऑयल, मक्का से निकाला जाता है और यह ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर होता है।
हालांकि ओमेगा-6 शरीर के लिए आवश्यक है, लेकिन अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन क्रॉनिक सूजन को बढ़ाता है जो हृदय रोगों का कारण बन सकता है।
इसका रिफाइंड वर्जन हानिकारक यौगिक भी उत्पन्न करता है।

4. कॉटनसीड ऑयल (Cottonseed Oil)
कॉटनसीड ऑयल, कपास के बीजों से निकाला जाता है और इसमें भी ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है।
लगातार उपयोग से LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और हृदयघात (Heart Stroke) का खतरा पैदा हो सकता है।

5. रिफाइंड कैनोला ऑयल (Refined Canola Oil)
हालांकि कैनोला ऑयल को पहले हार्ट-फ्रेंडली माना गया था, लेकिन रिफाइंड और गर्म करने पर यह तेल ऑक्सिडाइज़्ड लिपिड्स बनाता है।
ये अस्थिर अणु रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाकर प्लाक बनाते हैं, जो हार्ट अटैक का बड़ा कारण होता है।

 सेहतमंद दिल के लिए सोच-समझकर करें तेल का चुनाव
दिल की सेहत को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि हम किचन में उपयोग होने वाले तेल का सावधानीपूर्वक चयन करें।
इन 5 कुकिंग ऑयल्स से दूर रहना एक बड़ा कदम हो सकता है हार्ट अटैक से बचाव की दिशा में।

Leave A Reply

Your email address will not be published.