हार्डवेयर का सामान बेचने के नाम पर 50,000/- रू की ठगी, साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद:- बता दे कि भगत सिंह कॉलोनी वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसको अपनी हार्डवेयर की दुकान के लिए सामान ऑर्डर करना था। जिसके लिए उसे फेसबुक एक एक हार्डवेयर के सामान से संबंधित ग्रुप पर डिमांड डाली, जहां पर उसकी बात ठग से हुई और जिसके बाद ठग ने उसे व्हाट्एप न. दिया जिसपर सामान से संबंधित बात हुई और ठग के विश्वास में आकर उसने हार्डवेयर के सामान के लिए 50,000/-रू पास भेज दिए। जिसके बाद ठग ने उसे कई दिन तक उसे बातों में उलझा के रखा और सामान डिलिवर नहीं किया। जब शिकायतकर्ता ने बार बार कॉल किया तो ठग ने उसे बताया कि उसके साथ साइबर फ्राड हुआ है। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नईम नसीमाली शेख वासी सादी मदनपुरा जिला बान्दा उ0प्र0 को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी नईम की हार्डवेयर के सामान की दुकान है और वह सामान सप्लाई करता है। लेकिन उसने लालच में आकर शिकायतकर्ता को सामान नहीं भेजा और उसके साथ साइबर फ्राड होने की बात कही तथा उसने ठगी के 50,000/-रू अपनी पत्नी के खाता में ट्रांस्फर करवाये थे।

आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.