सिरसा 25 मई ( एम पी भार्गव)जिला की शहर थाना सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जूटाते हुए ऑटो मार्केट सिरसा क्षेत्र में खड़े ट्रक की बैटरी चोरी करने के मामले के मामले की गुत्थी मात्र 12 घंटों में सुलझे हुए आरोपी युवक को बेगू रोड स्थित जगदंबे पेपर मिल सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शहर सिरसा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान अमर सिंह उर्फ पीके पुत्र रणजीत सिंह निवासी मोचियां वाली गली रानियां रोड़ सिरसा के रुप में हूई है । शहर थाना प्रभारी ने बताया कि हरि विष्णु कॉलोनी सुखविंदर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते दिन ऑटो मार्केट क्षेत्र में ट्रक खड़ा करके मार्केट से सामान लेने के लिए चला गया था । थोड़ी देर बाद वापस आकर देखा तो ट्रक की बैटरी कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया ।
थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में बीते दिन चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । थाना प्रभारी ने बताया कि कीर्ति नगर पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को बेगू रोड स्थित जगदंबे पेपर मिल क्षेत्र से काबू कर लिया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा ट्रक बैटरी बरामद कर ली गई है । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजा गया है ।
