जापान को पीछे छोड़कर भारत बना चौथी बड़ी इकोनॉमी, 2028 तक तीसरे स्थान पर होगा भारत

अब सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे

  • रिपोर्ट- एम. पी. भार्गव

नई दिल्ली। भारत ने आर्थिक क्षेत्र में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। अब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जापान को पीछे छोड़ते हुए। यह जानकारी नीति आयोग के सीईओ बी. वी. आर. सुब्रह्मण्यम ने 24 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

नीति आयोग के अनुसार, यह उपलब्धि भारत की मजबूत आर्थिक नीतियों, उत्पादन और सेवा क्षेत्रों के विस्तार, और विदेशी निवेश के चलते संभव हुई है।

एम. पी. भार्गव ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि भारत की मेहनत, दूरदर्शी नीतियों और वैश्विक विश्वास का प्रतीक है।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो 2028 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, और केवल अमेरिका और चीन ही आगे रह जाएंगे।

वर्तमान में भारत से आगे सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी हैं। भारत की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था अब वैश्विक स्तर पर निर्णायक भूमिका निभा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.