दानापुर। भर ले उड़ान सीजन 9 समर कैंप का उद्घाटन समारोह बहुत ही उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। यह आयोजन 25 मई से लेकर 14 जून तक आयोजित होगा। 14 जून को ग्रैंड फिनाले पटना के ए.एनकॉलेज में होगा।
इस अवसर पर संस्था की सचिव स्वीटी पंडित, अध्यक्ष कोमल पांडेय और उपाध्यक्ष सौरभ भारती पासवान उपस्थित थे। इसके अलावा टीम के सदस्य गुड़िया, हर्षिता, अमृता, अंशु और भरले उड़ान के सभी सदस्य भी इस समारोह में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान, अमिया और काव्य ने अपने कराटे कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया और उन्हें कराटे सर्टिफिकेट और बेल्ट से सम्मानित किया गया। यह उनके लिए एक बहुत बड़ा सम्मान था और उनकी मेहनत का परिणाम था।इसके अलावा, आदित्री, सृष्टि, आयुष, अनुप्रिया, आयुषी, आयुष्मान, सौहार्द, श्रीनिका, आदर्श, अनन्या, सार्थक, चीनमय और अन्य बच्चों ने नृत्य, कला और पेंटिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी बच्चों ने अपनी कला और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया और दर्शकों का मन मोह लिया।
टीम ने इस समारोह को सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत की और सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया। उम्मीद है कि यह समर कैंप बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव होगा और उन्हें अपनी प्रतिभा को विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा।टीम ने अपने सभी अतिथियों, अभिभावकों और बच्चों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इस समारोह को सफल बनाया। हमें विश्वास है कि यह समर कैंप हमारे बच्चों के लिए एक सुनहरा भविष्य बनाने में मदद करेगा।
स्निग्धा श्रीवास्तव, खबरें जंक्शन न्यूज पोर्टल की संपादक एवं संचालक हैं और इसका मुख्य कार्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित है। SNIGDHA SRIVASTAVA एक पत्रकार, लेखक है। मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश में ही इनका जन्म से लेकर स्कूल तक शिक्षा-दीक्षा हुई। स्निग्धा ने पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन की शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद इन्होंने बीएचयू (बनारस हिन्दू यूनीवर्सिटी) पत्रकारित्रा की डिप्लोमा डिग्री ली है। जिसके बाद SNIGDHA SRIVASTAVA, नोएडा के कई न्युज पोर्टल में पिछले 10 सालों में कार्य किया है। वर्तमान समय में स्निग्धा खबरें जंक्शन न्यूज पोर्टल और यूटूब चैनल का संचालन कर रही है।
