सिकंदराबाद पुलिस ने वांछितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सिकंदराबाद – सिकंदराबाद पुलिस द्वारा चामुंडा माता में मंदिर के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रह था जिसके अंतर्गत वांछित चल रहे अभियुक्त सलामुद्दीन उर्फ़ सलमू पुत्र मुम्तयाज निवासी मोहल्ला-तेलियान, क़स्बा-ककोड़, जनपद – बुलंदशहर एवं फैज़ान पुत्र शरीफ निवासी – दरगाह के पास मोहल्ला – भीतरकोट, थाना सिकंदराबाद, जनपद- बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों के पास से चोरी किये जाये ट्रैक्टर को बेचकर प्राप्त धनराशि के रूप में 7000 रुपए, 02 अवैध तमंचे एवं एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.