चमनपुरी की गंगनहर पटरी पर अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी 

मीरापुर। थानाक्षेत्र के गांव सिखरेडा के मजरा चमनपुरी में गंगनहर पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवाया।
मीरापुर थानाक्षेत्र के गाँव सिखरेडा व चमनपुरी के ग्रामीण शनिवार की सुबह के समय अपने खेतों में जा रहे थे इस दौरान ग्रामीणों ने गंगनहर पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
गांव चमनपुरी के जंगल में गंगनहर पटरी शव मिलने की सूचना मिलते ही रामराज इंस्पेक्टर सीता सिंह मौके पर पहुँची किन्तु घटनास्थल मीरापुर क्षेत्र का निकला कुछ ही देर में जानकारी मिलते ही मीरापुर इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर मीरापुर रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक की आयु करीब 37 वर्ष तथा शव कई दिन पुराना लग रहा है। जिसको देखने से उसकी मृत्यु भूख-प्यास से होना प्रतीत हो रही है। आसपास के थाना क्षेत्रों में जानकारी करके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.