दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिज़ाज

दिल्ली-एनसीआर में आज शाम बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिससे सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। जगह-जगह धूल का गुबार छा गया और दृश्यता भी प्रभावित हुई।

कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिसने तापमान में गिरावट ला दी और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। इसके साथ ही कई इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे मौसम और भी सुहावना हो गया। ओलावृष्टि ने न सिर्फ तापमान को नीचे गिराया बल्कि लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान की संभावना बनी हुई है। बदलते मौसम ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों और आम जनता को भी थोड़ी राहत महसूस हुई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.