कांग्रेस नेताओ ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की

राजीव गांधी दिलो पर राज करते थे

रामपुर: कांग्रेस नेताओं ने युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनी कपूर के अवास पर विज्ञान, तकनीक, पंचायती राज, युवा नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के प्रतीक, 21वीं सदी के भारत की परिकल्पना करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कि।
इस दौरान पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खां ने कहा कि कि कुछ लोग ज़मीन पर राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर। मरहूम राजीव गांधी जी एक ऐसी शख़्सियत थे, जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी ज़िंदा हैं। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था।
पूर्व ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं।
इस मोके पर युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष आरिफ अल्वी, पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां,सेवादल प्रदेश सचिव विक्की मियाँ, चमरौआ विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद फाज़िल, ज़िला महासचिव अज़ीमुद्दीन,सेवादल पूर्व ज़िला अध्यक्ष विक्की नफीस,शहर उपाध्यक्ष जगमोहन मोना,राजू सिडाना, सऊद मुर्तुजा, कोशल भाटिया, रणदीप सिंह, गगन कुमार, संजय नौनिहाल, मनोज कुमार, सनी कपूर, राफ़े खां, हिमांशु अरोड़ा,लोला,विजय भाटिया,गौरव कपूर, राजू नौनिहाल,लकी पाल, महबूब खां आदि मौजूद रहे,

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.