चोला थाना में किया गया समाधान दिवस का आयोजन

सिकंदराबाद – शनिवार को चोला थाना में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमे एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने प्रतिभाग करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। पुलिस से सम्बंधित शिकायतों को सुनते हुए तत्काल नियमानुसार उनको निस्तारण करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। थाना दिवस में भूमि सम्बंधित विवादों से सम्बंधित शिकायतों में राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण करने के निर्देश सम्बंधित को दिए गए। थाना चोला के नवनिर्मित भवन, आवासीय परिसर का एडीजी द्वारा अधिकारयों के साथ निरीक्षण करते हुए भवन के उपयोग के हैंडओवर की प्रक्रिया, नई बिल्डिंग में थाने के कार्य के लिए चयनित कक्षों, हवालात, मालखाना आदि के बारे में आवश्यक जानकारी ली गई। थाने का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों का परीक्षण भी किया गया। इस मौके पर एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी, एसडीएम सिकंदराबाद प्रफुल्ल शर्मा, सीओ विकास प्रताप सिंह, तहसीलदार उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.