तेज़ रफ्तार डंपर से हुई दर्दनाक दुर्घटना, सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने जनाजे में की शिरकत, पीड़ित परिवारों को दिलाया भरोसा

नगलिया कासगंज हादसे में रियासत और बब्बू की मौके पर मौत, सांसद ने उठाई डंपर प्रतिबंध की मांग

रामपुर: सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने ग्राम सीरिया जवाहर व नगलिया कासगंज में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद रियासत और बब्बू के जनाजे में शिरकत की। उन्होंने मरहूमों के लिए मगफिरत की दुआ की और परिजनों को सब्र की تلقीन की। इस मौके पर भारी संख्या में लोग जनाजे में शामिल हुए।

तेज़ रफ्तार डंपर ने ली दो लोगों की जान, चार घायल
कल शाम नगलिया कासगंज व लालपुर के बीच एक तेज़ रफ्तार डंपर ने रियासत और बब्बू को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण टक्कर में चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज मुरादाबाद के अस्पताल में चल रहा है।

सांसद ने DM-SP से की वार्ता, उठाया तेज रफ्तार डंपरों का मुद्दा
सांसद नदवी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से बातचीत कर कहा कि तेज़ रफ्तार डंपरों से आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि डंपरों पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक सख्त रोक लगाई जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे इस गंभीर मुद्दे को संसद में उठाएंगे और इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

चेन्नई से लौटकर सीधे पहुंचे हादसा स्थल, जताया गहरा दुख
सांसद नदवी ने कहा, “मैं कल चेन्नई में कार्यक्रम में था, जैसे ही मुझे इस हादसे की जानकारी मिली, मैंने सभी कार्यक्रम रद्द कर तुरंत अपने क्षेत्र का रुख किया। इस घटना ने मेरा दिल आहत किया है।”

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग
सांसद ने प्रशासन से तेज़ रफ्तार डंपरों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है, जिससे भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से लोगों को बचाया जा सके।

इस दुखद घटना की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा द्वारा दी गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.