लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को PCS अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों में ADM स्तर के पदों पर नई नियुक्तियाँ की हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल छह अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।
तबादलों की सूची इस प्रकार है:
PCS पंकज वर्मा, जो वर्तमान में महाराजगंज में ADM (वित्त एवं राजस्व) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें मथुरा का नया ADM (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।
PCS योगानंद पांडेय, जो मथुरा में ADM (वित्त एवं राजस्व) के पद पर थे, को अयोध्या का नया ADM City नियुक्त किया गया है।
PCS प्रशांत कुमार भारती, ADM प्रशासन बुलंदशहर, को महाराजगंज का नया ADM (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।
PCS सलिल कुमार पटेल, जो अयोध्या में ADM City के पद पर कार्यरत थे, को सहारनपुर का नया ADM (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है।
PCS रजनीश कुमार मिश्रा, ADM (वित्त एवं राजस्व) सहारनपुर, को शाहजहांपुर का नया ADM प्रशासन नियुक्त किया गया है।
PCS अर्चना द्विवेदी, जो वर्तमान में सहारनपुर में ADM प्रशासन के रूप में कार्यरत थीं, को एडिशनल कमिश्नर आजमगढ़ के पद पर तैनात किया गया है।
शासन द्वारा इन तबादलों को प्रशासनिक सुचारू संचालन और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी तबादलों की सूची जारी हो सकती है।
