नचिकेतन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीबीएसई कक्षा 12वीं का 100% परिणाम   कुल 25 मेरिट

ऐलनाबाद, 13 मई ( एम पी भार्गव ): नचिकेतन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्टता की मिसाल कायम करते हुए सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम में 100% सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष घोषित परिणाम में सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं और शानदार अंकों से विद्यालय का नाम रोशन किया है।
नॉन मेडिकल में:
दीपेश ने 96.8% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।
गौरव ने 95.6% अंक प्राप्त और दूसरा स्थान प्राप्त किया ।
वाणिज्य संकाय में:
दिव्या ने 96.6% अंक प्राप्त प्रथम स्थान प्राप्त किया किया ।
हर्षप्रीत कौर ने 94% अंक प्राप्त दूसरा स्थान प्राप्त किया।
मेडिकल में:
राधिका ने 93.8% और लकी शेखर ने 93.6% अंक प्राप्त किए।
कला संकाय में:
पूजा ने 94.8% अंक प्राप्त कर टॉप किया।भावना ने 92.4% अंक प्राप्त दूसरा स्थान प्राप्त किया l
इस शानदार उपलब्धि का श्रेय छात्रों और उनके माता-पिता ने विद्यालय द्वारा प्रदान किए गए श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण को दिया, जहां शिक्षक और प्रबंधन टीम विद्यार्थियों की सहायता के लिए हर समय तैयार रहते हैं — चाहे वह नियमित समय हो या अवकाश का समय।
इस सफलता में योगदान देने वाले शिक्षकों में श्री वीरेन्द्र ,मोहित जाजू, कुलदीश ,राजेन्द्र सिंह, शुभम, संदीप, अभय, अमनदीप, कपिल, भावना सोनी , और मुस्कान और अन्य शिक्षकों का योगदान रहा।
विद्यालय निदेशक वेद प्रिया गुप्ता, सह-निदेशक वेद मित्र गुप्ता, सचिव गुरमुख सिंह ढिल्लों तथा प्रधानाचार्या श्रीमती सुजाता परीक ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह परिणाम हमारे लिए प्रेरणा है, जो हमें भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए उत्साहित करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.