IPL 2025: 17 मई से फिर शुरू होगा टूर्नामेंट, फाइनल अब 3 जून को
भारत-पाक तनाव के बाद टूर्नामेंट फिर से पटरी पर, बीसीसीआई ने जारी किया नया कार्यक्रम
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के चलते स्थगित हुआ आईपीएल 2025 अब 17 मई से दोबारा शुरू होगा और इसका फाइनल 3 जून को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने सोमवार को टूर्नामेंट का संशोधित शेड्यूल जारी किया।
बेंगलुरु से होगी दोबारा शुरुआत, 6 शहरों में होंगे मैच
टूर्नामेंट की शुरुआत 17 मई को बेंगलुरु में होगी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। 18 मई को दो डबल हेडर मुकाबले होंगे — जयपुर में राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स और दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस।
बेंगलुरु, जयपुर और दिल्ली के अलावा लखनऊ, अहमदाबाद और मुंबई में बाकी लीग मैच खेले जाएंगे। पंजाब बनाम दिल्ली के बीच 8 मई को बीच में रुका मैच अब 24 मई को जयपुर में खेला जाएगा।
धर्मशाला और कोलकाता को नहीं मिलेगा होम एडवांटेज
संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, पंजाब किंग्स अपनी दोनों शेष घरेलू मुकाबले अब धर्मशाला की बजाय जयपुर में खेलेगी। वहीं कोलकाता को संभावित बारिश की वजह से शेड्यूल से बाहर कर दिया गया है।
बीसीसीआई पहले सभी बचे मैच चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में करवाने पर विचार कर रहा था लेकिन अब चेन्नई और हैदराबाद को लीग स्टेज में मैच नहीं मिलेंगे। हालांकि प्लेऑफ मुकाबलों के लिए ये शहर अभी दौड़ में बने हुए हैं।
सिर्फ दो डबल हेडर, खिलाड़ियों पर लोड घटाने की कोशिश
गर्मियों को देखते हुए बीसीसीआई ने टूर्नामेंट में डबल हेडर मैचों की संख्या कम रखने का फैसला किया है। केवल दो रविवार — 18 मई और 25 मई — को डबल हेडर रखे गए हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपना अंतिम लीग मैच पहले बेंगलुरु में खेलना था लेकिन अब यह मुकाबला लखनऊ के एकाना स्टेडियम में होगा।
प्लेऑफ के वेन्यू पर अब भी संशय, अहमदाबाद सबसे आगे
हैदराबाद और कोलकाता को पहले प्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी देनी थी, लेकिन अब इस पर फाइनल निर्णय जल्द लिया जाएगा। अगर ये शहर बाहर होते हैं तो अहमदाबाद इन चार मैचों की मेजबानी कर सकता है, या फिर इसे किसी और वेन्यू के साथ बांटा जा सकता है।
विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता बनी चिंता का विषय
संघर्ष के कारण अधिकांश विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देशों को लौट चुके हैं। अब टीमों को उनकी वापसी को लेकर चिंता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क चोट की वजह से शेष टूर्नामेंट में नहीं खेल सकते। दोनों खिलाड़ी 11 जून से शुरू हो रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हो सकते हैं।
बीसीसीआई ने तेजी से निर्णय लेते हुए आईपीएल को दोबारा पटरी पर लाने का काम किया है। हालांकि विदेशी खिलाड़ियों की वापसी और प्लेऑफ वेन्यू जैसे कई पहलुओं पर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। सभी टीमें अब 14 मई तक अपनी तैयारियां दोबारा शुरू कर देंगी।
IPL 2025 revised schedule
- May 17, 2025 – 7:30 PM IST – Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders, Bengaluru
- May 18 – 3:30 PM IST – Rajasthan Royals vs Punjab Kings, Jaipur
- May 18 – 7:30 PM IST – Delhi Capitals vs Gujarat Titans, Delhi
- May 19 – 7:30 PM IST – Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad, Lucknow
- May 20 – 7:30 PM IST – Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals, Delhi
- May 21 – 7:30 PM IST – Mumbai Indians vs Delhi Capitals, Mumbai
- May 22 – 7:30 PM IST – Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants, Ahmedabad
- May 23 – 7:30 PM IST – Royal Challengers Bengaluru vs SunRisers Hyderabad – Bengaluru
- May 24 – 7:30 PM IST – Punjab Kings vs Delhi Capitals, Jaipur
- May 25 – 3:30 PM IST – Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, Ahmedabad
- May 25 – 7:30 PM IST – Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders, Delhi
- May 26 – 7:30 PM IST – Punjab Kings vs Mumbai Indians
- May 27 – 7:30 PM IST – Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru
IPL 2025 Playoffs schedule
- May 29 – 7:30 PM IST – Qualifier 1
- May 30 – 7:30 PM IST – Eliminator
- June 1 – 7:30 PM IST – Qualifier 2
- June 3 – 7:30 PM IST – Final
