भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच हुई बातचीत, सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के सेना संचालन महानिदेशकों (DGMOs) के बीच सोमवार को हॉटलाइन पर बातचीत हुई। यह बातचीत दोनों देशों के बीच 10 मई को सैन्य कार्रवाइयों और गोलीबारी रोकने को लेकर हुए समझौते के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित रही।

जानकारी के अनुसार, यह बातचीत दोपहर 12 बजे निर्धारित थी, लेकिन तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से यह शाम करीब 5 बजे शुरू हुई।

बातचीत के नतीजे को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रक्षा सूत्रों का मानना है कि सीमा पर शांति बहाली और संघर्ष विराम को प्रभावी ढंग से लागू करने के विषय में चर्चा की गई।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (LoC) और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में अक्सर गोलीबारी और संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं सामने आती रही हैं। हालिया समझौता इस स्थिति में स्थायी सुधार लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.