जैरोली पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार

तिजारा के जैरोली पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी फिरोज उम्र 20 वर्ष फुल्लावास का रहने वाला है, व फेसबुक और व्हाट्सएप पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों से पैसे ऐंठता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाधिकारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिरला स्टैंड से अलापुर मोड़ के रास्ते पर नाकाबंदी की वही रात करीब 8:00 बजे पहाड़ की तलहटी में तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखे, पुलिस को देखकर वे भागने लगे पुलिस ने पीछा कर फिरोज को पकड़ लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन जप्त किया गया इसमें दो सिम और फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट मेरे मोबाइल में फर्जी आधार कार्ड पैन कार्ड और भारतीय रिजर्व बैंक का फर्जी प्रमाण पत्र मिला पुराने सिक्के व पुराने नोट के विज्ञापन भी मिले। फिरोज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है उसके मोबाइल में राहुल कुमार जिंदल पंकज कुमार भदौरिया और दीपक कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक पेज भी मिले पुलिस ने मोबाइल और सिम को सबूत के तौर पर जप्त तहसील कर दिया है मामले की जांच सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह कर रहे हैं पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी से सावधान रहने की भी अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.