प्रधानाचार्या सविता दुग्गल ने संभाला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नागोकी स्कूल में प्रधानाचार्या का पदभार
ऐलनाबाद 11 मई( एम पी भार्गव ): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भरोखां (सिरसा) में कार्यरत अंग्रेजी प्रवक्ता सविता दुग्गल ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग के आदेशों की अनुपालना में बीते दिवस बड़ागुढ़ा खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नागोकी में बीते दिवस बतौर प्रधानाचार्या अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग से सेवानिवृत प्राचार्य सुरेंद्र थोरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यापक शीशपाल स्वामी ने बताया कि नागोकी विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर विद्यालय प्रभारी मिल्ख राज कंबोज, सरपंच प्रतिनिधि गुरमीत सिंह एवम् एस.एम.सी.सदस्यों एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा नव पदोन्नत प्रधानाचार्या सविता दुग्गल का फूल मालाएं पहनाकर एवं गुलदस्ते देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रधानाचार्या सविता दुग्गल ने विधिवत तरीके से अपना पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्रथम लक्ष्य विद्यालय में अनुशासन व्यवस्था कायम रखते हुए विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार पैदा करना होगा ताकि विद्यार्थी आगे चलकर देश के अच्छे नागरिक बन सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों से सहयोग लेते हुए विद्यालय के चहुमुखी विकास हेतु सम्पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व विद्यालय प्रभारी प्रवक्ता मिलख राज कंबोज, अशोक कंबोज, मनजिंदर कंबोज, सरोज बाला, राजेंद्र प्रसाद गोदारा, एच.टी श्याम देवी, अध्यापक शीशपाल स्वामी, मनप्रीत गिल, रणवीर सिंह, कश्मीर कंबोज, कीमती कृष्ण, गगन कंबोज, चंदू राम, पी.टी.आई. सतवीर कौर, गुरप्रीत कौर, सुख सहायक राजेश फौजी, नरसी, एस.एम.सी.सदस्यों सहित समस्त विद्यालय स्टाफ, प्रधानाचार्या को कार्यग्रहण करवाने आए हुए सम्मानित जन एवं मौजीज ग्रामीण उपस्थित रहे।
