नई दिल्ली। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2025 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा हर वर्ष उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला-संस्कृति और विज्ञान व प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हों।
नामांकन प्रक्रिया https://awards.gov.in पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन होगी और अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। यह नामांकन 5 से 18 वर्ष (31 जुलाई 2025 तक) की आयु के बच्चों के लिए खुला है।
कोई भी कर सकता है नामांकन
इन पुरस्कारों के लिए कोई भी व्यक्ति या संस्था किसी योग्य बच्चे को नामांकित कर सकती है। साथ ही, बच्चे स्व-नामांकन भी कर सकते हैं।
नामांकन की प्रक्रिया
पोर्टल पर पहले पंजीकरण या लॉगिन करना होगा।
आवेदकों को अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर आदि जानकारी भरनी होगी।
इसके बाद, “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025” को चुनकर “नामांकन/अभी आवेदन करें” पर क्लिक करें।
नामांकन किस श्रेणी में किया जा रहा है और किसके लिए — इसका चयन करें।
आवश्यक दस्तावेज
नामांकित बच्चे की उपलब्धि का 500 शब्दों में संक्षिप्त विवरण
संबंधित दस्तावेजों के पीडीएफ (अधिकतम 10)
हालिया फोटो (JPG/JPEG/PNG प्रारूप)
आवेदन को ड्राफ्ट के रूप में सहेजकर बाद में भी संपादित किया जा सकता है। समीक्षा और अंतिम प्रस्तुतिकरण के बाद, एक डाउनलोड योग्य प्रति भी उपलब्ध होगी।
पुरस्कार का उद्देश्य
यह पुरस्कार देश के युवाओं की प्रतिभा को मान्यता देने, प्रेरणा देने और उनके समग्र विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने का माध्यम है। यह उन बच्चों को सम्मानित करता है जो वास्तविक जीवन में आदर्श बनकर दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं।
अधिक जानकारी व आवेदन के लिए:
https://awards.gov.in
Do you know a young hero whose story can inspire the entire nation?
Nominate them today at 👉 https://t.co/7nl4GXleo8
Hurry! The last date to submit is 31st July 2025.#PMRBP2025 #VeerBaalDiwas@PIBWCD | @mygovindia | @PMOIndia | @EduMinOfIndia pic.twitter.com/i3gVto5gzh— Ministry of WCD (@MinistryWCD) May 2, 2025
