थाना शाहबादः शादी दौरान हुई मारपीट के आरोप में 4 गिरफ्तार

रामपुर:  रामपुर मे दिनांक 01.05.2025 को वादी द्वारा दी गयी तहरीर बावत अभियुक्तगण द्वारा वादी के भाई की शादी में वादी व वादी के साथी के साथ गाली गलौच व मारपीट करने के संबंध थाना शाहबाद पर मु0अ0सं0 103/2025 धारा 115(2)/352/109(1) बीएनएस व 3(2)(V) एससी. एसटी. एक्ट बनाम 1. सोनू यादव पुत्र नन्हे यादव 2. पिंकू यादव उर्फ योगेश यादव पुत्र दर्शन सिंह यादव 3. कंचन यादव उर्फ जुगल किशोर यादव पुत्र रामरहीस यादव 4. प्रमोद यादव पुत्र नन्हे यादव पंजीकृत किया गया था । जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी शाहबाद द्वारा सम्पादिक की जा रही है ।
उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र, रामपुर द्वारा कड़े निर्देश दिये गये थे तथा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड़ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहबाद हर्षिता सिंह के कुशल नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 02.05.2025 को पतारशी/सुरागरशी व विवेचनात्मक कार्यवाही एवं तकनीकियों का उपयोग करते हुये थाना शाहबाद, रामपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामित अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर टाण्डा रोड ग्राम रूस्तमपुर मोड के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-
1. सोनू यादव पुत्र नन्हे यादव निवासी ग्राम रूस्तमपुर थाना शाहबाद जनपद रामपुर ।
2. पिंकू यादव उर्फ टिंकू यादव उर्फ योगेश यादव पुत्र दर्शन सिंह यादव निवासी ग्राम रूस्तमपुर थाना शाहबाद जनपद रामपुर ।
3. कंचन यादव उर्फ जुगल किशोर यादव पुत्र रामरहीस यादव निवासी ग्राम रूस्तमपुर थाना शाहबाद जनपद रामपुर ।
4. प्रमोद यादव पुत्र नन्हे यादव निवासी ग्राम रूस्तमपुर थाना शाहबाद जनपद रामपुर ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.