शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, दूसरे समुदाय के लोगों पर कॉलम फेंकने और मारपीट का आरोप

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला बुजुर्ग नया गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक शादी समारोह में बज रहे डीजे को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

शादी के जश्न में बाधा, डीजे का कॉलम फेंका

जानकारी के अनुसार, वेदपाल प्रजापति की पुत्री की बारात आई हुई थी। शादी समारोह के लिए घर के पास स्थित पूर्व प्रधान जानू के खाली प्लॉट में टेंट लगाया गया था और वहीं डीजे बज रहा था। आरोप है कि पास में ही रहने वाले एक मुस्लिम परिवार के कुछ सदस्यों ने डीजे बजने का विरोध किया और कॉलम को फेंक दिया, जिससे हंगामा मच गया।

विवाद के बाद मारपीट, पुलिस पहुंची मौके पर

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने डीजे बंद कराने के दौरान मारपीट भी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जानकारी ली।

पीड़ित की शिकायत, कार्रवाई की मांग

पीड़ित वेदपाल प्रजापति ने पड़ोस के तीन व्यक्तियों पर डीजे फेंकने, मारपीट करने और बारात चढ़ने से रोकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भोपा डॉ. रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.