जेपी इंटरनेशनल स्कूल में मनाया दादा दादी दिवस

सिकंदराबाद। नगर के एसडीएम कोर्ट स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल में दादा दादी दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। सभी बच्चे अपने दादा-दादी के साथ विद्यालय आए| बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सामूहिक नृत्य करके सभी का मन मोह लिया,और नाटक प्रस्तुति के द्वारा दो पीढ़ियों के बीच आए अंतर को बड़ी ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत कर हमारे जीवन में बुजुर्गों के महत्व को बताया| कार्यक्रम के दौरान सभी दादा-दादियों के लिए अनेक मनोरजन खेल और पहेलियां का आयोजन किया गया, जिसमें सभी दादा-दादियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुरस्कार भी प्राप्त किया। सम्मान पाकर गदगद हुए सभी दादा-दादियों ने प्रधानाचार्य पारुल सिंह का आभार व्यक्त किया। स्कूल की तरफ से सभी दादा-दादियों को स्मृति के रूप में पौधे दिए और मिठाई वितरण की ।इस मौके पर स्कूल प्रबंधक संजीव कुमार चौधरी समेत स्कूल का समस्त स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहा |

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.