मेरे कार्यकाल में सेवानिवृत कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान होगा: फात्मा रजा

बदायूं । नगर पालिका परिषद में सेवानिवृत समारोह कार्यक्रम नगर पालिका के रज़ा हॉल में पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सेवानिवृत हुए लिपिक जुनैद कौशर को 12 लाख 3 हजार 708 रुपये का भुगतान किया गया। पालिका अध्यक्ष ने फूलमाला एवं शाल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, एक नयी शुरुआत है।
अपने परिवार व दोस्तों के साथ अपने अनुभवों को साझा करें। शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए तनावमुक्त रहें। योग का सहारा लें । हमेशा खुश रहें। समारोह में सेवाकाल में पालिका से मिले अनुभवों को एक-दूसरे से साझा किया। साथ ही पालिका की सेवा से मिले सम्मान से गौरान्वित महसूस किया।
करीब 36 साल की सरकारी सेवा के बाद बुद्धवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने कहा कि मेरे कार्य कार्यकाल सेवानिवृत कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान किया जाएगा ।
इस अवसर पर मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, निर्माण लिपिक सचिन सवसेना, नवैद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, राजेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, सुमित सिंह, महेश बाबू, इमरान, गजेन्द्र आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.