रामपुर। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर परशुराम सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली आदर्श कॉलोनी सिविल लाइफ से शुरू होकर शौकत अली रोड, डायमंड सिनेमा रोड, कचहरी रोड, आवास विकास कॉलोनी और राम रहीम पुल होते हुए माया देवी धर्मशाला आगापुर रोड ज्वाला नगर पर संपन्न हुई।
रैली के बाद देश और समाज की खुशहाली और समस्त शत्रु नाश के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में रामपुर के सभी ब्राह्मणों ने पूर्ण आहुति देकर भगवान परशुराम जी की आरती की और प्रसाद वितरित किया।
रैली का जगह-जगह सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्पों की वर्षा करके स्वागत किया गया। शौकत अली रोड पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, स्टार चौराहे पर जिला ब्राह्मण सभा रामपुर, कचहरी चौराहे पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा और सिविल लाइन में प्रभावती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया। इसके अलावा आगापुर रोड पर माया देवी ट्रस्ट द्वारा भी भव्य स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधु उपस्थित थे, जिनमें पंडित संजय शर्मा, पंडित राजीव शर्मा, पंडित निक्कू पंडित, पंडित अनिल वशिष्ठ, पंडित दिनेश शर्मा, पंडित राम बाबू शर्मा, पंडित सौरभ पाठक, पंडित संदीप कौशिक(बंटा महाराज),पंडित चन्द मोली शर्मा, पंडित राहुल शर्मा, पंडित प्रतीक शर्मा, पंडित अमन वशिष्ठ, पंडित अभिषेक शर्मा, पंडित सीता राम शर्मा, पंडित अंशुल शर्मा, पंडित राम लखन शर्मा, पंडित गोविन्द शर्मा, पंडित अर्पित शर्मा, पंडित दीपक शर्मा, पंडित पराग मणि वशिष्ठ, पंडित अनुज भारद्वाज, पंडित शिवा शर्मा, पंडित रमेश पाठक, पंडित यश पाठक, पंडित दरवारी लाल शर्मा, पंडित सुमन कौशिक, पंडित सुनील कौशिक, पंडित मुनीश चंद शर्मा, पंडित अनुभव वशिष्ठ, पंडित अरविंद शर्मा, सात्विक भारद्वाज, कमल शर्मा, साजन शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, मनु शर्मा, पारस वशिष्ठ, राहुल भारद्वाज, केशव मणि, निशव शर्मा, पं संजय पाठक, पं विकास पाण्डे आदि सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
