पहलगाम हमले पर मिर्जापुर में विरोध: विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा – हिंदू धर्म निशाने पर, आतंकियों को मिलेगा करारा जवाब

मिर्जापुर। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मिर्जापुर में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक रत्नाकर मिश्र ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हमला हिंदू धर्म को सीधे तौर पर निशाना बनाने की साजिश है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को इस कायराना हरकत का माकूल जवाब दिया जाएगा और किसी भी कीमत पर देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

विधायक मिश्र ने कहा कि कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों और श्रद्धालुओं पर हमला करना एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है, जिसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की और कहा कि अब समय आ गया है जब आतंकवाद को जड़ से खत्म करना होगा।

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने भी हाथों में तख्तियां लेकर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.