छेना, पनीर, मावा के 4 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे

रामपुर: जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह के निर्देश पर आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने और मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-11/अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
विशेष छापामार अभियान के दौरान ग्राम खरसौल, थाना सैफनी स्थित यासीन उर्फ हासीन अली की पनीर निर्माण इकाई से पनीर का 1 नमूना लिया गया और स्वच्छतापूर्वक साफ-सफाई से पनीर का निर्माण कार्य करने के लिए निर्देशित भी किया गया।
लालावाला बाग, थाना-भोट स्थित जनता डेरी एण्ड स्वीटस के सुभान अली पुत्र जमील अहमद से पनीर, मावा और लाल छेना मिठाई का 1-1 नमूना लिया गया।
इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 4 विधिक नमूनें संग्रहीत करके जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप सुसंगत धाराओं में वाद योजित किये जायेंगे।
सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण रामजीत (सम्भल), राजेश कुमार सिंह (सम्मल), भूपेन्द्र सिंह (मुरादाबाद) उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.