मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नायब सूबेदार बलदेव सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

सिरसा, 27 अप्रैल ( एम पी भार्गव ): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को सिरसा की मीरपुर कॉलोनी में पहुंचे, जहां उन्होंने नायब सूबेदार स्व. बलदेव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त की। गौरतलब है कि नायब सूबेदार बलदेव सिंह का गत दिनों सियाचिन में डï्यूटी के दौरान निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने नायब सूबेदार स्व. बलदेव सिंह के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए दी गई उनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा। जवानों की सेवाएं और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान नायब सूबेदार स्व. बलदेव सिंह के परिवारजनों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें गांव झोंपड़ा में नायब सूबेदार बलेदव सिंह के नाम पर शहीदी गेट बनाने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, नायब सुबेदार बलदेव सिंह के खेतों तक सिंचाई की व्यवस्था करने व रास्ते को पक्का करने की मांग रखी गई है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्थानीय राम कॉलोनी में भूपेंद्र खट्टïर के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. सूरज खट्टïर के निधन पर शोक जताया और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक डा. मयंक गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष भाजपा डबवाली रेणू शर्मा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक गोपाल कांडा, चेयरमेन देव कुमार शर्मा, सुरेंद्र आर्य, रोहताश जांगड़ा सहित अन्य नेता व जिला प्रशासन के अधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित थे ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.