प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल से प्राप्त कर जिला टापर बनी आरुषि पटेल

रामपुर: बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैनियां जदीद तहसील मिलक जनपद रामपुर में विद्यालय की पूर्व छात्रा जिसने हाईस्कूल परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया, उसके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा आरुषि पटेल को मैडल ,शील्ड एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि संजय गंगवार (PES ) प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज धमोरा ने आरुषि पटेल को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सरकारी संस्थाओं का आज भी कोई विकल्प नहीं है बच्चा सच्ची लगन और मेहनत के साथ अध्ययन करें तो बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर सकता है देखने से ही प्रतीत हो रहा है कि विद्यालय में शैक्षिक माहौल उच्च कोटि का है आरुषि पटेल उसका ही उदाहरण है विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य रोशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवरका डा नंदन प्रसाद पटेल ने कहा जिस तरह आरुषि पटेल ने अपनी 8 तक की शिक्षा इसी सरकारी विद्यालय में ग्रहण करके हाईस्कूल परीक्षा में जनपद टॉप किया है आप सब भी उनसे प्रेरणा लेते हुए अपने लक्ष्य को निर्धारित करेंगे तो सभी परीक्षाओं में निश्चित रूप से अच्छे अंक हासिल करके अपने भविष्य की बेहतर बना सकते है ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ एम पी सिंह पटेल ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यालय का भौतिक वातावरण तथा शैक्षिक स्तर किसी प्राइवेट स्कूल से कही बेहतर है सभी बच्चे मन लगाकर अध्ययन करें आप सब भी आरुषि पटेल की तरह नया आयाम स्थापित कर सकते हैं

समारोह में आरुषि पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुपम कुमार पटेल के कहा हमारा सदैव से प्रयास रहा है कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को अनुशासित वातावरण में संस्कारमय शिक्षा दी जाए जिससे बच्चे एक अच्छे नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सके तथा सभी बच्चों एवं अभिभावकों से आव्हान किया कि सभी बच्चे अपने छोटे भाई बहिनों के प्रवेश हमारे विद्यालय में ही कराए हम उनका उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं विद्यालय स्टाफ की ओर से परवेश गुआल , चंद्रकांता , आशीष पाल , सुरेश कुमार गंगवार ने आरुषि पटेल को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुपम कुमार पटेल द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया कार्यक्रम का सफल संचालन चंद्रकांता पटेल ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.