पल्ला क्षेत्र में 12वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने किया काबू

फरीदाबाद: निखलेश शर्मा वासी शिव कालोनी फरीदाबाद ने पुलिस थाना पल्ला में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि कुछ लड़कों ने मिलकर उसके बेटे लक्ष्य के साथ मारपीट की तथा चाकुओं से वार कर चोट पहुंचाई। जिसकी शिकायत पर पुलिस थाना पल्ला में मारपीट व हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मामले का अनुसंधान अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर को सौंपा, जिस पर कार्रवाही करते हुए अपराध शाखा बार्डर की टीम ने आरोपी सोहेल वासी वेदराम कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि कुछ दिन पहले आरोपी व पीड़ित एक स्विमिंग पुल पर नहाने गये थे। जहां किसी बात को लेकर इनका आपस में झगडा हो गया और पीड़ित ने आरोपी को पीट दिया। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपी ने मौका पाकर अपने साथियों के साथ मिलकर लक्ष्य पर चाकू से हमला कर चोट पहुंचाई।

अपराध शाखा की टीम ने आरोपी को पुछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.