पहलगाम आतंकी हमला इंसानियत का कत्ल है: जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन
शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान
रामपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 28 निर्दोष पर्यटकों की हत्या पर रामपुर जिला पंचायत सदस्य और चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी मुस्तफा हुसैन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह हमला केवल एक आतंकी वारदात नहीं, बल्कि इंसानियत का कत्ल है।
22 अप्रैल की घटना ने झकझोर दिया जमीर: मुस्तफा हुसैन
मुस्तफा हुसैन ने कहा कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने जिस बेरहमी से बेकसूर लोगों की जान ली, वह घटना हर इंसान के दिल और जमीर को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि ऐसे ज़ालिम आतंकियों को दुनिया में जीने का कोई हक़ नहीं है और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
धर्म से ऊपर उठकर आतंकवाद का विरोध करें
उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले को किसी धर्म से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए। आतंकवाद का कोई मज़हब नहीं होता, और इस तरह की घटनाओं के खिलाफ समाज के हर वर्ग को धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए।
