कानपुर: नौबस्ता पुलिस को बड़ी सफलता, ओला स्कूटी से लूट करने वाले दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

ओला स्कूटी से करते थे मोबाइल लूट, 15 मोबाइल किए गए बरामद

कानपुर:  नौबस्ता थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो ऐसे शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है जो ओला स्कूटी का इस्तेमाल कर राह चलते लोगों से मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 15 चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

डीसीपी साउथ दीपेन्द्र चौधरी ने दी जानकारी, पुलिस टीम को सराहना
डीसीपी साउथ दीपेन्द्र चौधरी ने डीसीपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लुटेरों को पकड़ने में पुलिस टीम की सूझबूझ और तत्परता अहम रही। उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को बधाई दी।

यशोदा नगर चौकी इंचार्ज प्रदीप सिरोही की अहम भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली टीम में यशोदा नगर चौकी के इंचार्ज प्रदीप सिरोही ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में सक्रिय लुटेरों के खिलाफ जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में लुटेरों ने कई वारदातों को कबूल किया है।

आरोपियों पर दर्ज होंगे कई मुकदमे, और पूछताछ जारी
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपियों ने लूट के और कितने मामलों में हाथ आजमाया है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस गैंग में और लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.