पंजाबी समाज मोदीनगर ने “पंजाबी मंच” संस्था का गठन कर की नई पहल, पहलगाम आतंकी हमले की की गई घोर निंदा
मोदीनगर, 23 अप्रैल 2025 — आज होटल स्काई कैफे, मोदीनगर में पंजाबी समाज के प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पंजाबी समाज के विकास एवं उत्थान के लिए एक नई संस्था का गठन किया जाना आवश्यक है। करतल ध्वनि से सभी ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया और नवगठित संस्था का नाम “पंजाबी मंच” रखा गया।
इस अवसर पर संस्था की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से श्री राजकुमार खुराना को अध्यक्ष और श्री सुनील चावला को महासचिव नियुक्त किया गया।
अन्य पदाधिकारियों में:
मुख्य संरक्षक: श्री राज ढींगरा
संरक्षक: श्री राजीव खुराना
संयोजक: श्री ललित अरोड़ा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: श्री रविंदर खुराना, श्री लोकेश डोडी
मुख्य सचिव: श्री संजीव चौधरी, श्री राजेश अरोड़ा
कोषाध्यक्ष: श्री छबील चावला
सलाहकार: डॉ. जी.एस. सचदेवा
उपाध्यक्ष: श्री अमित टंडन, श्री संजीव अरोड़ा (बंटी)
बाकी की कार्यकारिणी को बाद में तय करने पर सहमति बनी।
बैठक के दौरान अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह एक अमानवीय और कायराना कृत्य है। पंजाबी मंच इसकी घोर भर्त्सना करता है और सरकार से मांग करता है कि दोषियों को मौत से भी कठोर सजा दी जाए। सभी उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सभा को संबोधित करते हुए श्री खुराना ने कहा कि जैसे-जैसे हमारा शहर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे समाज में एक नई संस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जो हर पंजाबी तक पहुंचे और उनकी समस्याओं को समझे। इस सोच के साथ पंजाबी मंच की नींव रखी गई है।
मुख्य संरक्षक श्री राज ढींगरा ने कहा कि यह मंच समाज की एकजुटता और विकास का आधार बनेगा।
संरक्षक श्री राजीव खुराना ने कहा कि यह संस्था समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में अहम भूमिका निभाएगी।
संयोजक श्री ललित अरोड़ा ने मंच को एक समर्पित सेवा संस्था बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य केवल पंजाबी समाज ही नहीं, बल्कि सर्वसमाज की सेवा करना भी रहेगा।
इस अवसर पर विजय उर्फ कालू खुराना को कोरोना काल के दौरान उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
बैठक में समाज के कई प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से:
सरदार गुरदीप सिंह, श्री रमेश नारंग, श्री गुलशन नारंग, अनिल डंग, नवीन खडूजा, नारायण खट्टर, पंडित चंद्र प्रकाश, पंडित दीपक वशिष्ठ, विनय ढींगरा, सुनील भूटानी, अनुराग सैनी, भीमसेन ढींगरा, रवीश चचरा एडवोकेट, अभिषेक मदान, गोवर्धन सचदेवा, विजय सोनी, रवि अरोड़ा, संजीव चड्ढा, विनोद आनंद, सतीश अरोड़ा, राधे सिधवानी, भारत भूटानी, कुलदीप अरोड़ा, पवन खुराना, रिशु भूटानी, राकेश कुमार अरोड़ा, आशीष मेहंदीरत्ता, आदित्य कुमार, जगमोहन विज, विजय खुराना, मनमोहन पसरीचा, रवि ग्रोवर, हरीश खुल्लर, सरदार तेजिंदर सिंह गांधी, सरदार रविंदर सिंह गांधी एवं सरदार इवेंद्र सिंह गांधी (छोटू) उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी ने पंजाबी मंच के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
