पुलिस अधिकारियों की विदाई पार्टी, पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सम्मानित कर, दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद: बता दें कि 21 अप्रैल को हरियाणा सरकार ने पुलिस अधिकारियों के व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किये हैं। इन तबादलों में जिला फरीदाबाद से कुलदीप सिंह, पुलिस उपायुक्त NIT को पुलिस अधीक्षक जींद, जसलीन कौर, पुलिस उपायुक्त, यातायात को पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय व अपराध, झज्जर तथा पुलिस उपायुक्त बल्लबगढ़, कुशलपाल सिंह को पुलिस उपायुक्त, पश्चिम सोनीपत नियुक्त किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण पर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के कार्यकाल में किये गये सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित कर उनके नये कार्यक्षेत्र के लिए शुभकामनाएं दी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस अधिकारियों के फरीदाबाद पुलिस में दिये गये योगदान व उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों को याद रखा जाएगा।

इस दौरान राजेश दुग्गल, संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद, अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, मकसूद अहमद, पुलिस उपायुक्त NIT, उषा, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल व सभी सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.