Mirzapur News: वृक्ष से लटकता मिला भट्ठा मजदूर का शव, माकू ने जताया दुःख

मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के मनिकठी गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में वृक्ष की डाली से भट्ठा मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिर्जापुर असंगठित कामगार यूनियन (माकू) महामंत्री मंगल तिवारी ने मज़दूर की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली है। इस संबंध में यूनियन प्रतिनिधि मंडल भट्ठा मजदूर परिवार से मिलेगा।जरूरत पड़ी तो पत्राचार भी की जाएगी। मजदूर नेता ने कहा मजदूर परिवार से मिलने के उपरांत यूनियन जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मजदूर परिवार को नियमानुसार सहायता राशि दिलाने में मदद करेगा।
जानकारी के अनुसार भट्ठा मजदूर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के झांझ बोझिदा गांव निवासी मोहित राम पोर्टे अपने पत्नी व बाल बच्चों के साथ मनकठी गांव में एक ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करता था। मृतक मजदूर को दो संतान है। वह गांव के ईंट भट्ठे पर परिवार समेत रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। थाना प्रभारी अभय सिंह ने मीडिया को बताया कि भट्ठा मालिक की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर छानबीन की जा रही है कि किन परिस्थितियों में मजदूर की मौत हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है, इस बात की भी चर्चा है कि इसी ईंट भट्ठे पर बीते साल भी संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूरों की मौत हो गई थी और इस प्रकार की घटना पूर्व में भी होने की चर्चा है जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.