ट्यूबवेल से सौर ऊर्जा कंट्रोलर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन युवक काबू
पूछताछ में चार वारदातों का खुल्लासा,चोरीशुदा चार सौर ऊर्जा कंट्रोलर बरामद
सिरसा 3 अप्रैल ( एम पी भार्गव ,)पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देशानुसार संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की रानियां थाना पुलिस ने ट्यूबवेल से सौर ऊर्जा कंट्रोलर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, करते हुए तीन युवकों को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है । इस संबंध में जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहतास उर्फ मांडी पुत्र भूप सिंह,आयुष उर्फ हुसैन पुत्र सहदेव निवासियान गिंदड़ा व प्रदीप कुमार उर्फ दीपी पुत्र राजेश कुमार निवासी खाई शेरगढ़, जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि महेन्द्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव चक्कां तहसील रानियां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था की 10 अगस्त 2024 की रात्रि को उसके खेत में लगे ट्यूबवैल पर सौर उर्जा का कन्ट्रोलर लगा हुआ था जो कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गए हैं । रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रानियां थाना में चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान रानियां थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियो को काबू कर लिया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान रानियां थाना क्षेत्र में सौर ऊर्जा कंट्रोलर चोरी की चार वारदातें करनी कबूल की है । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा चार सौर ऊर्जा कंट्रोलर बरामद कर लिए गए हैं । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी और पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य वारदातों का खुला
