आरोग्य फाउंडेशन द्वारा किया गया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

सिकंदराबाद। रविवार को शिव आरोग्य हॉस्पिटल एवं टी के आरोग्य फाउंडेशन द्वारा ग्राम रजपुरा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । आयोजित चिकित्सा शिविर में 100 से अधिक रोगियों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवाईया वितरित की गयी तथा शुगर एवं BP आदि की नि:शुल्क जाँचकी गई । हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवम् चिकित्सा प्रकोष्ठ के ज़िला संयोजक डॉ अमित अधाना ने भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के लाभ एवं सुविधाओं को विस्तार से समझाया । जिसकी सुविधा शिव आरोग्य हॉस्पिटल में भी उपलब्ध है। कैम्प का आयोजन डॉ कुशलेन्द्र और ग्राम रजपुरा के प्रधान रवींद्र भाटी जी के सौजन्य के किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.