रामपुर: गन्ना किसानों की आमदनी बढ़ाने सहफसली को प्रोत्साहित करने के लिए जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह के निर्देश पर और जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार के प्रयासों से बिलासपुर परिषद क्षेत्र के गन्ना कृषकों का गन्ने की खेती के साथ सहफसली की तरफ रूझान बढ़ रहा है।
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, बिलासपुर दुर्गेन्द्र कुमार गौतम द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान पाया गया कि शीशपाल पुत्र बालकिशन ग्राम खजुरियाखुर्द द्वारा 3 एकड़ क्षेत्रफल में मक्के के साथ गन्ने की सहफसली बुवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि परिषद क्षेत्र में लगभग 100 हेक्टेयर मक्के के साथ गन्ने की सहफसली बुवाई की जा चुकी है।
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि परिषद क्षेत्र में 6 गन्ना पर्यवेक्षकों की टीम गठित की गयी है, जो अपने-अपने क्षेत्र में इस सन्देश का प्रचार प्रसार करें कि चीनी मिल बिलासपुर की आधुनिकीकरण होना प्रस्तावित है। साथ ही गन्ने की आवश्यकता को पूर्ण करने के लिए प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक गन्ना क्षेत्रफल में बुवाई करायें।
किसानों को वैज्ञानिक खेती को अपनाने के साथ ही सहफसली के रूप में अन्य फसलें बोने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे कृषकों की आय में वृद्धि हो सके। इसका परिणाम यह है कि गन्ना कृषकों द्वारा वर्तमान समय में गन्ने की बुवाई प्रतिदिन काफी मात्रा में की जा रही है।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
