डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव को निर्देश दिए
प्राइवेट प्रैक्टिस में लिप्त प्रदेश के 17 डॉक्टरों पर कसा शिकंजा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रदेश के 17 डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए पाया गया है, जिनके खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सरकारी डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस की मनाही
सरकार ने सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस करने से सख्ती से मना किया है। इसके बावजूद कुछ डॉक्टर नॉन प्रैक्टिसिंग एलाउंस (एनपीए) लेने के बावजूद प्राइवेट प्रैक्टिस में लिप्त पाए गए हैं। डिप्टी सीएम ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
17 डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस में संलिप्तता
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि बलरामपुर जिले के 10, हाथरस के 6 और कुशीनगर के 1 डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस में संलिप्त पाए गए हैं। इन डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इन डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई
इस मामले में जिन डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी, उनमें बलरामपुर के मोमोरियल जिला अस्पताल के डॉ. हीरा लाल, डॉ. रमेश कुमार पांडेय, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. उमेश कुशवाहा, जनपथ बलरामपुर के डॉ. नितिन चौधरी, एमआईके जिला महिला चिकित्सालय के डॉ. पीके मिश्रा, डॉ. महेश कुमार वर्मा, डॉ. नगमा खान, बलरामपुर के कौव्वापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. जय सिंह गौतम, हाथरस के डॉ. रिचा कालरा, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, डॉ. मीनाक्षी मोहन, डॉ. बृज नारायण अवस्थी, डॉ. मृदुल जाजू, डॉ. दानवीर सिंह और कुशीनगर के डॉ. एसएन त्रिपाठी शामिल हैं।
About The Author
SHAHBAZ KHAN
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
