हरियाणा रोडवेज बस के टायर धंसे, 11 घायल: ड्राइवर नशे में होने का आरोप

कैथल : हरियाणा के कैथल जिले में आज एक रोडवेज बस खेतों में पलट गई, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। घायल लोगों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। यह बस कैथल से करनाल के असंध की ओर जा रही थी।

साइड देने के चक्कर में हुआ हादसा
घटना के बारे में मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बस का ड्राइवर सामने से आई एक कार को साइड देने के प्रयास में बस को खेतों में घुसा दिया। इस दौरान बस का पहिया खेत में धंस गया और बस पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 60 यात्री सवार थे।

नशे में होने का आरोप, ड्राइवर फरार
लोगों का कहना है कि बस का ड्राइवर शराब के नशे में था, और उसकी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया। घायल यात्रियों को तुरंत पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.