प्रयागराज में यूपी बोर्ड की 24 फरवरी की परीक्षा स्थगित, 9 मार्च को होगी आयोजित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं, लेकिन प्रयागराज में महाकुंभ और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान को देखते हुए 24 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के उद्घाटन के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज जिले में 24 फरवरी को होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं स्थगित कर 9 मार्च (रविवार) को आयोजित की जाएंगी।

अन्य जिलों में परीक्षाएं जारी रहेंगी
मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव केवल प्रयागराज जिले के लिए लागू होगा, जबकि अन्य जिलों में परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी।

इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव अशोक कुमार की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को जिन विषयों की परीक्षाएं होनी थीं, वे अब 9 मार्च को उसी समय और स्थान पर आयोजित की जाएंगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.