रामपुर: जामिया नौमानिया मुहल्ला बमनपुरी रामपुर में सालाना दस्तार बंदी का कार्यक्रम हुआ जिस में पूरे जनपद से उलेमा, दानिशवर इत्यादि ने हिस्सा लिया..
कार्यक्रम का आगाज़ कारी उवैस रज़ा द्वारा क़ुरान की तिलावत से किया गया. उसके बाद हुज़ूर की शान में कारी अनस रज़ा, मौलाना अब्दुल रऊफ,शफीक रज़ा व मौलाना गुलाम यासीन ने खिराज ए अकीदत पेश की. जलसे को खिताब करने के लिए मुफ़्ती अब्दुल गफ्फार, मौलाना सलमान खाँ,मुफ़्ती तस्लीम साहब ने भी बेहतरीन तकरीर करके अवाम को नसीहत फरमायी. जलसे में बहेड़ी से तशरीफ लाए खुसुसी मुकर्रिर मौलाना मुख्तार साहब ने अवाम से नमाज़ की पाबंदी, नशे से दूरी, माँ बाप का अदब व एहतराम करने की अपील की मौलाना ने अपनी तकरीर में कहा कि जिस मुहल्ले में मदरसा होता है अल्लाह तआला उस मुहल्ले से अज़ाब को उठा लेता है मज़ीद नसीहत करते हुए फरमाया आज कल नौजवान नमाज़ से दूर है और अल्लाह के नाफ़रमान बन कर ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं माँ बाप की इज़्ज़त नहीं करते ऐसा करना शरियत की रौशनी में बिल्कुल गलत है और यह गुनाह का काम है.. मुफ़्ती कामरान अज़हरी ने इदारे का परिचय कराते हुए कहा कि यह एक ऐसा इदारा है जिस में दीन की शिक्षा के साथ साथ स्कूल की शिक्षा का बेहतरीन इंतज़ाम है. मुफ़्ती ज़ुबैर साहब ने कहा कि इस इदारे में होस्टल सुविधा भी उपलब्ध है जिसमे मेन्यू से खाना उपलब्ध कराया जाता है और कपड़े भी ड्राई क्लीन करा कर दिये जाते हैं जिससे बच्चों का बहुत सारा वक़्त बच जाता है..
मुफ़्ती अज़ीम अज़हरी ने ज़िले भर से आये हुए तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया आखिर में मौलाना अब्दुल कय्यूम साहब की दुआ पर प्रोग्राम समाप्त हुआ.
इस मौके पर मुफ़्ती फराग स्वार, मुफ़्ती तस्लीम पीलीभीत, मुफ़्ती आफ़ताब दिल्ली, हाफिज कलीम स्वार, मौलाना रिजवान इमरता,डल्लु खां, शमीम खां मेंबर,रिहान खां, मुफ़्ती वसीम पटवाई, मौलाना आरिफ बरकाती, मौलाना फुरक़ान,हाफिज सिराजुद्दीन,हाजी यासीन साहब,हारून अंसारी, मो अहमद ठेकेदार,अहकाम इत्यादि ने शिरकत की..
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
