मीरापुर के गाँव कैथोड़ा में दो पक्षों के खूनी संघर्ष में एक की मौत, कई घायल

मामूली कहासुनी के बाद हुए संघर्ष में जमकर लाठी डंडे चले

मीरापुर। गांव कैथोड़ा में घर के निकट शराब पीने का विरोध करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले व पथराव हुआ। जिसमें कई लोग घायल हो गए तथा एक घायल जिला पंचायत सदस्य के तहेरे ससुर की जानसठ सीएचसी में मौत हो गई।

मीरापुर थानाक्षेत्र के ग्राम कैथोड़ा निवासी जिला पंचायत सदस्य जूली जाटव के पति जर्रार राणा व नूरु पुत्र यासीन के घर पास पास है।सोमवार की देर शाम जिला पंचायत सदस्य जूली जाटव के घर के निकट कुछ युवक शराब पी रहे थे इसी दौरान अपने घेर में जा रहे जिला पंचायत सदस्य के तहेरे ससुर ने युवकों से शराब पीने का विरोध किया तो आरोप है कि इसी बात को लेकर शराब पी रहे नूरु पक्ष के युवकों ने जिला पंचायत सदस्य के तहेरे ससुर क़ासिम पहलवान के साथ गाली गलौज कर दी।

जिसकी सूचना कासिम के पुत्र इमरान को लगी तो वह मौके पर आ गया और उसकी दूसरे पक्ष के मोहसीन पुत्र नूरु के साथ कहासुनी हो गई तथा मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई।कुछ ही देर में दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर लाठी डंडे लेकर जमा हो गए तथा एक दूसरे पर हमला बोल दिया,दोनों पक्षों में हुई मारपीट को निपटाने के लिए जिला पंचायत सदस्य का तहेरा ससुर 55 वर्षिय कासिम पहलवान बीच मे घुस गया तो मारपीट कर रहे नूरु पक्ष के लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया।हमले में एक पक्ष के कासिम पहलवान,इमरान ,आमिर घायल हो गए सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई तथा घायलों को जानसठ सीएचसी भिजवाया।जहाँ उपचार के दौरान जिला पंचायत सदस्य के तहेरे ससुर कासिम पहलवान की मौत हो गई।

वही दूसरे पक्ष से भी कादिर,तौहीद,मोहसीन, नबी घायल हो गए।जिला पंचायत सदस्य के तहेरे ससुर की मौत से गांव में तनाव व्याप्त हो गया।सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी पुलिसबल पहुँच गया।मीरापुर, रामराज,जानसठ के अलावा सीओ जानसठ भी मौके पर पहुँच गए।समाचार लिखे जाने तक गांव में पुलिस बल तैनात था। वही पुलिस ने कैथोड़ा में हुई कासिम पहलवान की हत्या के मामले में जिला पंचायत सदस्य के पति जर्रार राणा ने दूसरे पक्ष के आबाद पुत्र नूरु ,सुक्का पुत्र जाहिद,जावेद पुत्र जाहिद,मोहसीन पुत्र नूरु व शौकीन पुत्र नूरु के विरुद्ध अपने तहेरे ससुर की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.