विप्र सेना की अनूठी पहल: गोधान गांव में जंगल विकसित करने का संकल्प

खैरथल-तिजारा – विप्र सेना जिला खैरथल-तिजारा द्वारा गोधान गांव के पास रेतीली और खाली पड़ी जंगलात भूमि को हरियाली में बदलने का अभियान जारी है। इस मुहिम के तहत पिछले एक वर्ष से विप्र सेना के सदस्य लगातार वृक्षारोपण कर क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

विप्र सेना के महासचिव धर्मेन्द्र गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक संगठन द्वारा लगभग 900 पेड़ लगाए जा चुके हैं, जिनकी देखभाल और नियमित पानी देने का कार्य विप्र सेना के पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

आज, राजस्थान सरकार के वन मंत्री श्री संजय शर्मा जी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर 56 नए पेड़ लगाए गए। इस विशेष आयोजन में विप्र सेना जिला अध्यक्ष अशोक कौशिक, कोषाध्यक्ष महिपाल शर्मा, वन विभाग अधिकारी राकेश, तथा अन्य प्रमुख सदस्य विनय पांडे, राघव शर्मा, हरीश भट्ट, दीपक दीक्षित, अनुभव मिश्रा, दीपक मिश्रा, अमलेश शर्मा, विनोद भारद्वाज, कैलाश जोशी, सुभाष दीक्षित और राजेश शर्मा समेत अनेक विप्र सैनिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी विप्र सैनिकों ने बड़ी धूमधाम से वन मंत्री श्री संजय शर्मा जी का जन्मदिवस मनाया और उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस सफल आयोजन के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

– धर्मेन्द्र गौतम
महासचिव, विप्र सेना जिला खैरथल-तिजारा

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.