अवैध खनन पर मोदीनगर एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 8 डंपर और 2 पोकलैंड मशीनें जब्त

गाजियाबाद: गाजियाबाद के भोजपुर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। मोदीनगर की एसडीएम पूजा गुप्ता ने मौके पर छापा मारते हुए 8 डंपर और 2 पोकलैंड मशीनें जब्त कर लीं।

अवैध खनन की सूचना पर हुई कार्रवाई
एसडीएम पूजा गुप्ता को भोजपुर क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अवैध रूप से चल रही खनन गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई। इसके बाद खनन में इस्तेमाल हो रहे 8 डंपर और 2 पोकलैंड मशीनों को जब्त कर लिया गया।

एसडीएम का सख्त संदेश – अवैध खनन पर होगी कड़ी कार्रवाई
मोदीनगर एसडीएम पूजा गुप्ता ने साफ किया कि अवैध खनन में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन अब अवैध खनन से जुड़े लोगों पर कानूनी कार्रवाई कर रहा है।

गाजियाबाद प्रशासन ने भी अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.